फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MGNREGA wage workers have not received three months

मनरेगा के मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली दिहाड़ी

Wed, 12 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मनरेगा के कुशल और अकुशल मजदूरों को महिनों से मेहनताने का भुगतान नहीं हुआ है। मजदूरों के खातों में केंद्र से मजदूरी अवमुक्त नहीं होने से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप हो गए हैं। 
मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।
वह आए दिन बैंक और पोस्ट आफिस के चक्कर काट रहे है। भुगतान नहीं होने से विकास खंड के विभिन्न गांवों में मनरेेगा के नए कार्य ठप पड़ गए है। मेलाडुंगरी के प्रधान बलंवत भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम, जखेड़ा के ईश्वर परिहार, लमचूला के मधन सिंह बिष्ट, गढ़सेर के नवीन ममगई, डंगोली के हीरा सिंह बोरा, भगरतोला के चंदन सिंह बोरा आदि प्रधानों ने बताया कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य तीन माह पहले पूर्ण कर दिए है।
विज्ञापन

मजदूरों के खातों में आज तक धन नहीं आया है। मनरेगा योजना के तहत पंचायतों को सामग्री देने वाले व्यापारियों ने बताया कि विभाग पर लाखों रुपये की उधारी  है। सामग्री अंश का भुगतान नहीं होने से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है। व्यापारियों ने अब पंचायतों का सीमेंट आदि सामग्री देना बंद कर दिया है। बीडीओ एवं मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि मजदूरों के खातों में मजदूरी का धन वास्तव में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed