{"_id":"6379136f7bd59457676656c2","slug":"memory-of-indira-gandhi-in-almora-and-bageshwar-bageshwar-news-hld4825573178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया
विज्ञापन
बागेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने गांधी के देश को दिए योगदान पर चर्चा की। कहा कि आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। इनके कार्यकाल में देश एक शक्ति बनकर उभरा। देश ने तरक्की की राह पकड़ी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश ऐठानी, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा, रंजीत दास, कवि जोशी आदि थे।
इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
अल्मोड़ा/रानीखेत। अल्मोड़ा और रानीखेत में कांग्रेसियों ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांधी के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।
अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने इंदिरा के बताए मार्ग पर चल कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इंदिरा ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कौमी एकता का नारा दिया। देश को संगठित बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शरद साह, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, सभासद सचिन आर्या, नगर सचिव फाकिर खान, रमेश नेगी, अरविंद रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
रानीखेत में शनिवार को पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए। वहां पर विश्व विजय सिंह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, वसीम कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि थे।