{"_id":"58d952e54f1c1b461c63da92","slug":"members-make-locks-at-the-nagar-panchayat-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताले जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताले जड़े
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
: नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी करते सभासद श्ााह
- फोटो : अमर उजाला
सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताले जड़े
लंबे समय से बदहाल है द्वाराहाट नगर की सफाई व्यवस्था
कूड़े की बदबू के चलते लोगों का जीना मुहाल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमराने से गुस्साए शीतला पुष्कर वार्ड के सभासद नरेंद्र लाल शाह ने यहां नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियां चोक पड़ी हैं, बदबू के चलते लोगों का जीना दूभर हो रहा है। बाद में अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर ताले खोल दिए गए।
मालूम हो कि द्वाराहाट क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है, नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियां चोक हैं। अव्यवस्था से गुस्साए सभासद नरेंद्र लाल शाह सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, और दफ्तर पर ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार वह इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं है। कूड़े के ढेर संक्रामक बीमारी को दावत दे रहे हैं। तमाम स्थानों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। गंदगी के चलते नगर के सौंदर्य पर बट्टा लग रहा है। नियमित रूप से नगर में सफाई नहीं हो रही है। लोग शिकायत लेकर उनके पास पहुंचते हैं और लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। तकरीबन दो घंटे बाद अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने सभासद के साथ वार्ता की और अव्यवस्था को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद ने ताले खोले।
कोट---
कुछ सफाई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं, जिस कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा है। सफाई चाक चौबंद हो इसके लिए प्रयास शुरू कर रहा हूं।
श्याम सुंदर प्रसाद, ईओ, नगर पंचायत द्वाराहाट।