फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mehta Elected Jila Mantri

Bageshwar News: साह को सात मतों से हराकर मेहता बने जिलामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mehta Elected Jila Mantri
बागेश्वर के राइंका में शपथ लेते राशिसं के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में महामंत्री पद के लिए गोपाल मेहता और मोहन चंद्र साह के बीच कांटे की टक्कर हुई। साह को सात मतों के अंतर से हराकर मेहता लगातार दूसरी बार जिलामंत्री बने। गोपाल दत्त पंत को निर्विरोध संगठन को जिलाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ है। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दो दिनी अधिवेशन के समापन दिवस पर जिला मंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में 544 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गोपाल सिंह मेहता को 275 और मोहन चंद्र साह को 268 वोट मिले। एक मत अवैध पाया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी बसंत बल्लभ पांडेय और कैलाश अंडोला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन

संरक्षक मोहन सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष गोपाल दत्त पंत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह माजिला, उपाध्यक्ष महिला राधिका पाठक, जिला मंत्री गोपाल मेहता, संयुक्त मंत्री अक्षय नेगी और पिंकी पांडेय, संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद टम्टा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, आय व्यय निरीक्षक भरत सिंह नेगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। वहां पर मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष कन्नू जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सीपी मिश्रा, हरीश चंद्र भट्ट, बहादुर सिंह कुंवर, शेखर कालाकोटी, हरीश चंद्र भट्ट, रवि कुमार जोशी, आलोक पांडेय, मुकेश नगरकोटी, मंगल बिष्ट, दीवान कोश्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed