फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mehta And Sah Had Close Fight for Mahamantri

Bageshwar News: महामंत्री पद पर मेहता और साह के बीच होगा मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mehta And Sah Had Close Fight for Mahamantri
बागेश्वर में राशिसं के अधिवेशन में विचार रखते प्रदेश मंत्री सोहन सिंह माजिला। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन के पहले दिन जिला कार्यकारिणी के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया हुई। जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद के लिए गोपाल सिंह मेहता और मोहन चंद्र साह ने नामांकन कराया। अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। कार्यकारिणी का गठन आज किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीईओ जीएस सौन और संघ के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने संयुक्त रूप से किया। विधायक गढ़िया ने कहा कि शिक्षक अपने मार्गदर्शन से देश और समाज के भविष्य का निर्धारण करता है। उन्होंने जिले की सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। वहां पर डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रवींद्र राणा, जिला अध्यक्ष सीपी मिश्रा, महामंत्री गोपाल मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, दीप चंद्र जोशी, रवि कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक को सौंपा मांगपत्र
बागेश्वर। शिक्षकों ने विधायक को मांगपत्र सौंपकर संगठन की प्रमुख समस्याएं बताईं। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने एलटी और प्रवक्ता पदों पर लंबित पदोन्नति सूची को जारी करने, एक अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के शत प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरने, सातवें वेतनमान के बाद कनिष्ठ-वरिष्ठ वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर करने, स्थानांतरण अधिनियम में मंडल स्थानांतरण को लागू करते हुए एलटी संवर्ग का बेसिक व जूनियर की तर्ज पर स्थानांतरण करने, सरकारी स्कूलों में भवन, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय के रखरखाव और मरम्मत के लिए बजट निर्धारण कराने की मांग की। इस मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन

बिष्ट, मेहता और नगरकोटी बने ब्लॉक अध्यक्ष
बागेश्वर। अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी के लिए नामांकन और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए गोपाल पंत, उपाध्यक्ष के लिए अशोक माजिला, संयुक्त मंत्री के लिए अय नेगी और जिला महामंत्री पद के लिए गोपाल मेहता और मोहन चंद्र साह ने नामांकन कराया। कपकोट ब्लॉक के लिए मंगल बिष्ट को अध्यक्ष, महिमन ऐठानी को मंत्री, गरुड़ के लिए देवेंद्र मेहता को अध्यक्ष, हरेंद्र रावल को मंत्री और बागेश्वर ब्लॉक के लिए मुकेश नगरकोटी को अध्यक्ष कौस्तुभानंद उपाध्याय को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed