फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   meeting orgnised in district.

बाल पुष्टाहार और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर रखें निगरानी : डीएम

Wed, 16 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting orgnised in district.
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने प्रधानमंत्री पोषण एवं शक्ति निर्माण अभियान की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बच्चों को दिए जा रहे बाल पुष्टाहार और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम भटगांई ने कहा कि बच्चों के पोषण और भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। बच्चों को दिया जाने वाला भोजन स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर हो। उन्होंने स्कूलों में दिए जा रहे भोजन में स्थानीय और ताजे उत्पादों को शामिल करने, रसोईघर की नियमित सफाई, शुद्ध जल की उपलब्धता और भोजन माताओं को ड्रेस कोड का पालन कराने, किचन गार्डन विकसित करने और बच्चों का नियमित वजन तोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीईओ बेसिक विनय कुमार आर्या, बीईओ गरुड़ कमलेश्वरी मेहता, कपकोट चक्षुष्पति अवस्थी, डीएसओ बबलू पांडेय, पीएम पोषण समन्वयक प्रदीप सिंह, दुग्ध पर्यवेक्षक बॉबी कुमार, प्रभारी बीआरपी हेम चंद्र लोहुमी, मार्केटिंग इंचार्ज पीतांबर दत्त उपाध्याय, पुष्कर अल्मियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed