फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of CM Dhami in Kanda

महिलाओं की हर क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाई जाएगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Meeting of CM Dhami in Kanda
बागेश्वर के सिमकूना (कांडा) में सीएम का स्वागत करते पूर्व विधायक नारायण राम आर्य और पूर्व विधायक ? - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए फिर से डबल इंजन सरकार जरूरी है। जनता को एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांडा के सिमकूना में भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि सरकार ने पांच साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना लागू कर गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की व्यवस्था की है। अब तक प्रदेश में लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों की दशकों पुरानी मांग पूरी की है। सैनिकों को सम्मान भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है। हर घर को शौचालय बनाने के लिए रकम उपलब्ध कराई है। उन्होंने का कि उनकी सरकार ने छह महीने में करीब 500 घोषणाएं कीं, जो धरातल पर उतर रही हैं। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने भी संबोधित किया। गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी आदि थे। संचालन गोविंद सिंह टंगड़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई खेल नीति से संवरेगा खिलाड़ियों का भविष्य
कांडा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति तैयार की है। जिन उदीयमान खिलाड़ियों के पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं। सरकार उनके रहने, खाने, पढ़ाई के साथ ही प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी।

सीएम के कार्यक्रम में नहीं थे प्रत्याशी
कांडा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिमकूना दौरे में पार्टी प्रत्याशी सुरेश गढ़िया का मौजूद न रहना चर्चा में रहा। भाजपा के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के संयोजक गोविंद सिंह टंगड़िया ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी कपकोट के बदियाकोट क्षेत्र के भ्रमण पर थे। बर्फबारी के कारण वह सिमकूना नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed