फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of Arya Pratinidhi Sabha

धर्म, जाति, लिंग, देश-विदेश का भेदभाव नहीं करता आर्य समाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Arya Pratinidhi Sabha
बागेश्वर के कौसानी में चिंतन शिविर में विचार रखते शिविर संयोजक एडवोकेट भंडारी। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में चल रहे सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के शिविर में विभिन्न मुद्दों पर चिंतन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो धर्म, जाति, लिंग, देश-विदेश का भेदभाव नहीं करता है। संगठन विश्व के कल्याण के उद्देश्य से कार्य करता है। कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले 85 प्रतिशत लोग आर्य समाज के पैरोकार थे।
विज्ञापन

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने चिंतन शिविर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिनिधि सभा हर वर्ष चिंतन शिविर का आयोजन करती है। इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनासक्ति योग धाम कौसानी में शिविर का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि चिंतन शिविर में विचार-विमर्श कर भावी कार्यक्रम तय किए जाते हैं। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी ने शिविर की सफलता की कामना की। शिविर के संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, स्वागताध्यक्ष भैरव नाथ टम्टा ने कहा कि शिविर में काफी अच्छे विचार सामने आ रहे हैं। उन्होंने शिविर संचालन में सहयोग दे रहे सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed