फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting in Bageshwar By Bishan Chufal

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती से करवाएं गाइडलाइन का पालन: चुफाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Meeting in Bageshwar By Bishan Chufal
बागेश्वर। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जिले में कोविड महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड गाइलाइन का सख्ती से पालन करवाने को कहा। बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में भी आवश्यक सामान छोड़कर अन्य दुकानों को दो बजे बाद अनिवार्य रूप से बंद करवाने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए पेयजल मंत्री चुफाल ने कोविड ड्यूटी में लगे कार्मिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। जिपं अध्यक्ष और विधायकों से सहयोग और सामाजिक संगठनों की मदद लेने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बाहर से आने वालों की शत प्रतिशत जांच कराने, ग्राम समिति में पुलिस और पटवारियों को शामिल करने, कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था और ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विधायकों से अपनी निधि से राशि उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने और 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण की तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जिले में फिलहाल 574 सक्रिय मरीज हैं।

दूसरी लहर में पांच लोगों की और कोरोना से कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वीसी में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, एसपी अमित श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed