फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting For Covid Control in Bageshwar

बाहर से गांवों में आने वाले लोगों पर रखें कड़ी निगरानी:चुफाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Covid Control in Bageshwar
बागेश्वर। प्रभारी मंत्री कोविड, पेयजल, जनगणना बिशन सिंह चुफाल ने बाहर से गांवों में आने वाले प्रवासियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होम आइसोलेशन में रखे लोगों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

मंत्री चुफाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कोविड संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन और अनुश्रवण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। इसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों और उनके उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत है।
कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग कराएं। गांव में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी के लिए गठित निगरानी समिति को और मजबूत किया जाए। समिति में पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय पटवारी को शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समिति यह सुनिश्चित करे कि यदि किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और नजदीकी चिकित्सालय, जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित व्यक्ति का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण और सैंपलिंग कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि गांव में कोरोना संक्रमित जिन व्यक्तियों के पास रहने के लिए अलग कमरा नहीं है तो ऐसे लोगों के लिए नजदीकी पंचायत भवन या विद्यालय में व्यवस्था कराएं। जिन लोगों के पास शौचालय नहीं हैं, उनके लिए स्वजल से शौचालय बनाएं।
कहा कि जिन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है, ऐसे क्षेत्रों में सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जाए। क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की उचित व्यवस्था कराई जाए। शादी समारोह में मानकों की अनदेखी पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी अमित श्रीवास्तव आदि थे।
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने मंत्री को बताया कि जिले में 3431 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 2361 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 1036 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 81 लोगों का कोविड चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
शेष 955 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कुल 34 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड चिकित्सालय में पूर्व के 26 ऑक्सीजन बेड के साथ 44 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। महाविद्यालय में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 100 बेडों की व्यवस्था की गई है।

जिले में 78 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर, 117 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर, 90 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। छह आईसीयू बेड, नौ वेंटिलेटर की व्यवस्था है। नौ एंबुलेंस उपलब्ध हैं। जिले में 66 डॉक्टर तैनात हैं। शासन ने 20 डॉक्टरों की तैनाती की है। इनमें से आठ डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed