{"_id":"60e9ee508ebc3ec3093dcdd7","slug":"medical-kit-distributed-by-redcross-bageshwar-news-hld4307365135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगिना और मल्खाडुंगर्चा में बांटे आपदा उपकरण और मेडिकल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगिना और मल्खाडुंगर्चा में बांटे आपदा उपकरण और मेडिकल किट
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने कपकोट तहसील के दूरस्थ गांव गोगिना और मल्खाडुंगर्चा में आपदा उपकरण और मेडिकल किट बांटे। बरसात में संभावित प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर सोसायटी ने ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए। ग्रामीणों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और बारिश के दौरान सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कपकोट तहसील को आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना गया है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश के दौरान अक्सर भूस्खलन होता है। इसे देखते हुए रेेडक्रॉस सोसायटी लोगों को आपदा से बचने के गुर सिखा रही है। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व मेें स्वयंसेवियों ने गोगिना और मल्खाडुंगर्चा का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्ट्रेचर बांटे।
ग्रामीणों को स्ट्रेचर का उपयोग करना भी सिखाया। ग्राम पंचायत और शिक्षकों की समिति बनाकर उन्हें मेडिकल किट भी दिलाए। कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर और शुगर नापने की मशीन भी इस किट में दी गई है।
विज्ञापन
दूरस्थ गांव आकर सहायता के लिए ग्रामीणों ने सोसायटी का आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, कैलाश प्रकाश चंदोला, ललित मोहन जोशी, प्रमोद जोशी आदि रहे।