फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Medical Collage in Kumaon

बागेश्वर और चंपावत में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भेजे राज्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical Collage in Kumaon
बागेश्वर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सांसद अजय टम्टा को बताया कि केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दे दी है। बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। बागेश्वर और चंपावत में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने को भी कहा गया।
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के पत्र की प्रति प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को भेजी है। सांसद टम्टा बताया है कि उन्होंने 17 फरवरी को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की थी। बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कम से कम दो सौ बेडों का अस्पताल होना जरूरी है। मंत्री के पत्र से बागेश्वर और चंपावत में मेडिकल कॉलेज समेत दोनों जिलों में बेस अस्पताल की स्थापना की भी उम्मीद है। उनकी मांग पर स्वीकृति का पत्र जारी होने पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed