फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meat market shop's roof broken

मीट मार्केट के दुकान की छत टूटी, हादसा बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meat market shop's roof broken
बागेश्वर। नगरपालिका के मीट बाजार के एक दुकान की छत अचानक टूटकर गिर गई। मीट मार्केट बंद होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। अन्य दिनों में घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

मंगलवार को कांडा रोड स्थित मीट मार्केट में दुकान चलाने वाले राकेश पाल पुत्र मलखान सिंह के दुकान की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। सूचना मिलते ही मीट मार्केट के व्यापारी मौके पर पहुंची। लिंटर गिरने से दुकान के भीतर रखा सामान दब गया है। हालांकि दुकान के आसपास किसी के नहीं होने के कारण बड़ा हादसा बच गया। नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मीट बाजार में एक दुकान के भीतर छत के अंदर का हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुुकान के भीतर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। जल्द ही लिंटर के टूटे हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed