फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Max Temp Dips 5 Degree Temperature

Bageshwar News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़का

Sun, 28 Apr 2024 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 28 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Max Temp Dips 5 Degree Temperature
बागेश्वर में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 14 डिग्री न्यूनतम किया गया रिकॉर्ड
विज्ञापन


बागेश्वर। मौसम के करवट बदलने का असर जिले के तापमान पर दिखा। सुबह के समय हुई हल्की बारिश और दिन में आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बागेश्वर में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय में हल्की बारिश होने के बाद तापमान में हल्की गिरावट हुई थी। हालांकि बाद में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने लगा। दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने का असर फिर तापमान पर दिखा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस था वह घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस हो गया। आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि हवा चलने से बारिश होने की संभावना अधिक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed