फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Maths Day Celebration

Bageshwar News: छात्र-छात्राओं ने खेल-खेल में हल किए गणित के जटिल प्रश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Maths Day Celebration
बागेश्वर डायट में आयोजित गणित प्रदर्शनी में बच्चों को खेल-खेल में गणित सिखातीं डीएलएड प्रशिक्षु - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय गणित दिवस पर डायट में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दो विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने खेल-खेल में गणित के जटिल प्रश्नों को हल करना सीखा।
विज्ञापन

गणित प्रदर्शनी का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने किया। प्रदर्शनी मेें लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक में अंतर, भिन्नों की अवधारणा को वास्तविक जीवन से जोड़ना, रैखिक समीकरणों को हल करना, वृत्त की अवधारणों को करके सीखना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अबेकस प्रशिक्षण ले रहे 48 शिक्षकों और 39 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भागीदारी की। वहां पर डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकला में करुणा तिवारी रहीं प्रथम
बागेश्वर। राष्ट्रीय गणित दिवस पर राइंका वज्यूला में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में करुणा तिवारी ने पहला, दिव्या ने दूसरा, कनिका चंदोला ने तीसरा और क्विज में भगवती ने पहला, संजना ने दूसरा, करुणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहां पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार आर्या, आलोक पांडेय, हिमानी जोशी, राजेश्वरी कार्की, हरीश फर्स्वाण मौजूद रहे। राइंका बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने गणित प्रदर्शनी में अपने चार्ट, मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी के निर्देशन में यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्र में भी गणित दिवस का आयोजन किया गया। राउमावि लेटी में शिक्षक प्रेम प्रकाश उपाध्याय के निर्देशन में गणित दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी बटुलिया में याद किए गए एस रामानुजन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज बटुलिया में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। गणित शिक्षक प्रेम प्रकाश चंद्र ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि जीआईसी असगोली के प्रधानाचार्य पीआर कोहली थे। वहां पर कार्यक्रम प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी, गोकुल राना, संतोष प्रसाद पांडे, रोहिताश सिंह, अर्चना बुधानी, ममता उप्रेती, कविता, दीप्ति ध्यानी, राजेंद्र बोरा आदि थे।

बागेश्वर के राइंका वज्यूला में गणित दिवस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी, साथ में मौजूद शिक्षक।

बागेश्वर के राइंका वज्यूला में गणित दिवस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी, साथ में मौजूद शिक्षक।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed