{"_id":"65c681e16101906dfc0c7027","slug":"math-problems-will-not-be-solved-by-rote-learning-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104203-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रटकर नहीं समझने से हल होगी गणित की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रटकर नहीं समझने से हल होगी गणित की मुश्किल
Sat, 10 Feb 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के डायट में प्रशिक्षुओं की ओर से लगाई गणित प्रदर्शनी को देखते प्रवक्ता। संवाद
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं को गणित को आसानी से समझने का अभ्यास कराया गया। समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं ने गणित प्रदर्शनी लगाई गई।
तीन दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि गणित रटकर नहीं समझकर ही सीखा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान विषय की सभी जटिलताओं को आसान बनाना सीखने को कहा, ताकि भविष्य में शिक्षण के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भैरव दत्त पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण तीन दिवसीय कार्यशाला में 30 प्रशिक्षुओं को पजल, सिम विषम बोर्ड, पासकल, ट्रैंगल, टीएलएम के माध्यम से गणित को सरल बनाना सिखाया गया। गणित लैब में रखे उपकरणों के बारे में जानकारी देकर उनके उपयोग के बारीकी सिखाई। कार्यशाला में बनाए गए टीएलएम की प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शनी लगाई और टीएलएम की उपयोगिता को जाना। कार्यशाला में डॉ. संदीप कुमार जोशी ने भी सहयोग दिया। संवाद