{"_id":"5787caea4f1c1b217913d881","slug":"master-classes-are-starting-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सत्र से शुरू हों एमए की कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सत्र से शुरू हों एमए की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर पुस्तकें उपलब्ध कराने और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्र संघ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर छात्र नेताओं ने प्राचार्य को महाविद्यालय की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ. केके पंत को ज्ञापन सौंपते हुए बीए प्रथम वर्ष सेमेस्टर की पुस्तकें उपलब्ध कराने और एमए कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से करने की मांग उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में एमए कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होने से पीजी के लिए छात्र-छात्राओं को बागेश्वर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्र नेताओं ने कपकोट महाविद्यालय में इसी सत्र से एमए की कक्षाओं का संचालन करने की मांग उठाई। प्राचार्य ने समस्याओं को सुनते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष भरत कोरंगा, प्रकाश जोशी, नरेंद्र गढ़िया, सुरेश कोरंगा, कमल साही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन