फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Married injured falling from tree

पेड़ से गिरकर विवाहिता चोटिल

Tue, 12 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

सोमवार शाम ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के सुदूरवर्ती तीख गांव की एक महिला पेड़ से गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई। प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बंद होने के कारण ग्रामीणों कोपीड़िता को डोली में बैठाकर सड़क तक लाने में पसने छूट रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से बंद पड़ी सड़कों के नहीं खुलने पर रोष जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने सड़कों के शीघ्र नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार की शाम उच्च हिमालयी क्षेत्र के तीख गांव के निवासी चंदन सिंह की पत्नी कमला 22 वर्ष पशुओं के लिए पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ में चढ़ी। बारिश से फिसलन होने के कारण उसका पांव फिसल गया जमीन में गिरने से उसके सिर में और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन वहां फार्मेसिस्ट भी नहीं था। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने बताया कि फार्मेसिस्ट लंबे समय से गांव में नहीं है
विज्ञापन


अलबत्ता एएनएम यहां अपना काम कर रही है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट चतुर्थ श्रेणी कर्मी के हवाले छोड़ रखा है। गांव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण उसे  35 किमी दूर सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाना चाहते थे लेकिन दोनों सड़कें गत एक पखवाड़े से भी अधिक समय से बंद पड़ी हैं। सड़कों के नहीं खुलने पर ग्रामीणों को उसे मंगलवार की सुबह डोली में बैठाकर कपकोट लाना पड़ा।  ग्रामीणों ने सड़कों के नहीं खुलने पर शासन प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों के शीघ्र नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में जिपं सदस्यों में दानू, भागीरथी देवी, प्रधानों में चंदन राम, केदार दानू, बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, महिपाल दानू, गुलाब राम, गोकुल दानू आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed