फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage Ragistration in Bageshwar

लॉकडाउन के दौर में भी विवाह पंजीकरण में दिखाई दिलचस्पी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marriage Ragistration in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को लगे लॉकडाउन के दौरान विवाह समारोह काफी कम हुए। जो हुए भी तो सादगी के साथ संपन्न हुए। इस दौरान पूर्व में हुई शादियों के पंजीकरण कराने में लोगों ने अवश्य दिलचस्पी दिखाई। लॉकडाउन की अवधि में बागेश्वर में दस जोड़ों ने विवाह का पंजीकरण कराया है। इसमें से मात्र एक शादी लॉकडाउन के दौरान हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण लोगों को तमाम विवाह समारोह स्थगित करने पड़े। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अब विवाह समारोह में तेजी आई है। पहले से तय शादियां अब हो रही हैं। बागेश्वर के रजिस्ट्रार कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान दस शादियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें से मात्र एक शादी लॉकडाउन के दौरान को हुई है। अन्य नौ शादियां लॉकडाउन से पूर्व हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान हुई शादियों में से अधिकांश का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान छह मई को हुए मात्र एक शादी का पंजीकरण 20 मई को हुआ। जबकि लॉकडाउन से पहले हुई नौ शादियों में एक विवाह का पंजीकरण 29 मई को हुआ। यह विवाह 22 फरवरी को संपन्न हो गया था। एक जोड़े ने 31 मई को विवाह का पंजीकरण कराया। इस जोड़े का विवाह चार मार्च को हुआ था। 21 मई को दो जोड़ों ने विवाह पंजीकरण कराया था। इनमें एक जोड़े का विवाह पिछले वर्ष 11 दिसबंर को दूसरे का विवाह इस वर्ष 25 फरवरी को हुआ था। 14 मई को पंजीकरण कराने वाले जोड़े का विवाह 17 फरवरी को हुआ था। 13 मई को दो शादियों का पंजीकरण किया गया। इनमें से एक विवाह 29 जनवरी को हुआ था और दूसरा विवाह दो मार्च का संपन्न हुआ था। 11 मई को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले जोड़े का विवाह 27 फरवरी को संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed