फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage of Minor Girl

Bageshwar News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Sun, 07 May 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Marriage of Minor Girl
बागेश्वर। बैसानी गांव में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और बाल कल्याण समिति ने मौके पर जाकर शादी रुकवाई। टीम ने किशोरी के माता-पिता से बेटी की उम्र 18 साल पूरी होने पर ही उसकी शादी करवाने का शपथपत्र भरवाया।
विज्ञापन

ग्राम कमेड़ी निवासी हरीश राम के पुत्र पवन की बरात रविवार को बैसानी गांव जानी थी। एएचटीयू को शनिवार रात सूचना मिली कि इस वधू की उम्र 17 साल, छह माह, 22 दिन है। इस आधार पर रविवार सुबह एएचटीयू प्रभारी एसआई मीना रावत, पीएलवी षष्ठी कांडपाल और बाल कल्याण समिति के सदस्य जगदीश जोशी टीम के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने होने वाली दुल्हन के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की तो वह नाबालिग पाई गई। इसलिए टीम ने तत्काल दूल्हे पक्ष के लोगों को फोन कर बरात न लाने के लिए कहा। किशोरी के परिजनों को नाबालिग की शादी के दुष्प्रभाव बताए। टीम ने नाबालिग की शादी करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी। टीम के समझाने के बाद किशोरी के परिजनों ने छह महीने बाद ही बेटी की शादी करने पर सहमति जताई और नाबालिग का विवाह न करने का शपथपत्र भी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed