फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage Cancelled in Bageshwar

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Marriage Cancelled in Bageshwar
बागेश्वर। बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की टीम ने जिला मुख्यालय में एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। पुलिस की मदद से टीम ने दोनों पक्षों को शादी से रोका और लड़की के बालिग होने पर ही शादी कराने का लिखित करारनामा भी कराया। ओएससी की टीम सात नाबालिगों की शादी रुकवा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील मार्ग पर एक विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। कोरोना के चलते सादे समारोह में कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था। एकाएक पुलिस और ओएससी के कर्मचारी मंडप में पहुंच गए। पुलिस को बरात में देख वहां मौजूद लोग सकपका गए। टीम ने बताया कि किसी ने यहां पर नाबालिग के विवाह होने की सूचना 112 के माध्यम से दी है।
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन बनी लड़की का जन्मतिथि प्रमाणपत्र मांगा। हालांकि लड़की के परिजन बेटी को बालिग बताते रहे। इस दौरान पुलिस, वन स्टॉप कर्मचारी और लड़की के परिजनों के बीच देर तक बात होती रही, लेकिन पुलिस ने प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही शादी की अनुमति देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने लड़की के स्कूल का सर्टिफिकेट दिखाया, जिसके अनुसार उसकी उम्र 16 वर्ष थी। प्रमाणपत्र देखने के बाद टीम ने शादी रोक दी और लड़के एवं लड़की पक्ष के लोगों को नाबालिग की शादी करने पर होने वाले दुष्प्रभाव बताए। इसके बाद लड़के पक्ष वालों ने लड़की के बालिग होने पर शादी करने पर सहमति जताई।

दोनों पक्षों से लिखित करार के बाद लड़के वाले बरात लेकर लौट गए। इधर बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि जिला मुख्यालय के तहसील मार्ग में नाबालिग की शादी की सूचना मिली थी। इसके बाद ओएससी की टीम ने समय पर जाकर विवाह होने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed