{"_id":"6345bbef68d134730f7898bf","slug":"market-for-carachauth-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4786553132","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ के खरीदारों से गुलजार हुआ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ के खरीदारों से गुलजार हुआ बाजार
विज्ञापन
बागेश्वर के चौक बाजार में लगी दुकान से करुवाचौथ की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। मंगलवार को मौसम कुछ साफ हुआ तो सुबह से बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। चौक बाजार में फड़-खोखे वालों समेत कई दुकानों में काफी चहल-पहल रही। बाजार में करवाचौथ की थाल ढाई सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये के बीच रही। वहीं पूरा सेट 500 रुपये से 2,500 रुपये के बीच बिका। हालांकि फड़-खोखे से महिलाओं ने फुटकर में सस्ता सामान भी खरीदा।
बारिश के कारण दो-तीन दिन का काम प्रभावित हो गया है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद अच्छी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। दो दिन के दौरान अगर इसी तरह से बाजार में चहल-पहल रही तो व्यापार अच्छा रहेगा। - नवीन जोशी, व्यापारी
करवाचौथ की अधिकांश खरीदारी पर्व से एक-दो दिन पहले ही होती है। मौसम साफ होने से काफी राहत मिली है। करवाचौथ का सारा सामान उपलब्ध है। महिलाओं में थाल सेट की अधिक मांग है। कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। - कमल साह जगाती, व्यापारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी करने का उत्साह अधिक रहता है। इस साल कुछ सामग्री महंगी हुई है। मौसम खराब होने के कारण संशय बना था लेकिन सही समय पर धूप निकली और समय से खरीदारी हो गई है। - इशिता, निवासी मंडलसेरा, बागेश्वर।
करवाचौथ व्रत का सुहागिनों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस पर्व पर महिलाएं जमकर खरीदारी करतीं हैं। बाजार में व्रत को लेकर हर तरह की सामग्री उपलब्ध है। कोरोना न होने से इस साल पूरे उल्लास से करवाचौथ मनाया जाएगा। - बबीता, निवासी कपकोट, बागेश्वर।