{"_id":"5925bc634f1c1b2144536395","slug":"maoists-threaten-in-garuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में माओवादियों की धमक से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में माओवादियों की धमक से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 24 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
माओवादियों द्वारा दीवार पर लिखे गए स्लोगन, जिसे ग्रामीणों ने मिटा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माओवादियों द्वारा एक निजी स्कूल और एक मकान में वॉल पेंटिंग करने से हड़कंप है। वॉल पेंटिंग को कुछ समझदार लोगों द्वारा मिटा देने से मामला फिलहाल शांत है। स्थानीय प्रशासन और एलआईयू मामले को अब भी हल्के में ले रहा है। एसपी ने एलआईयू की स्थानीय इकाई और थाना बैजनाथ पुलिस से इन गतिविधियों को हल्के में न लेने को कहा है।
विज्ञापन
गरुड़ के एक निजी स्कूल और एक मकान में माओवादियों ने पेंटिंग कर लोगों को भड़काने वाले नारे लिखे थे। चर्चा है कि स्लोगनों को कस्बे के कुछ लोगों ने भी पढ़ा। कस्बे के लोगों ने बताया की कुछ जानकार लोगों ने पेंटिंग को तत्काल मिटा दिया है। माओवादियों के स्लोगन लिखे जाने की चर्चा पूरे इलाके में फैलने पर लोग मौके पर गए। उन्हें स्लोगन मिटे हुए मिले। एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि स्लोगन माओवादी संगठन से जुड़े लोगों ने लिखे या फिर और किसी ने, इसकी पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने थानाध्यक्ष बैजनाथ को अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मालूम है बैजनाथ थाना क्षेत्र में माओवादियों ने छह माह पहले पर्चे गिराए थे। तब भी स्थानीय पुलिस प्रशासन और एलआईयू को सूचना देर से मिली। एसपी ने बैजनाथ के थानाध्यक्ष से हर मामले की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय देने को कहा है। पुलिस क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन