फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Manure will not be available without foundation card from June 1

पहली जून से बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी खाद

Wed, 10 May 2017 10:48 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Wed, 10 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

एक जून से उर्वरकों की खरीद केवल प्वाइंट आफ सेल मशीनों के जरिए ही होगी। खाद खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड भी साथ में लाना होगा। बहुराज्य सहकारी संस्था इफको की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को उर्वरकों पर डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली आधारित पीओएस मशीनों की स्थापना और संचालन संबंधी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


बागेश्वर के विकास भवन में आयोजित कार्यशाला में इफको के उप महाप्रबंधक (विपणन) बीएस सरोहा ने बताया कि एक जून से खाद का वितरण केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही होगा। इसके लिए किसानों को समिति में खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के सत्यापन के बाद ही उर्वरक खरीदा जा सकेगा। उन्होंने जिन किसानों के पास आधार नंबर नहीं है उनसे आधार कार्ड बनवाने को कहा ताकि भविष्य में उर्वरक खरीदने में कोई परेशानी न हो। इफको के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने पीओएस मशीन के स्थापन और संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सहायक निबंधक देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रेम चंद्र सहित लगभग 40 साधन सहकारी समितियों के सचिव व अन्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed