फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mankot forest fire

रात में आग से धधका मनकोट का जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mankot forest fire
बागेश्वर के मनकोट के जंगल में लगी आग बुझाता फायर कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश थमते ही गर्मी का सिलिसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। रविवार की रात को जिला मुख्यालय के नजदीक मनकोट का जंगल आग से धधक गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार की रात अचानक जिला मुख्यालय से 12 किमी दूरी पर मनकोट के जंगल में अचानक आग लग गई। रात 8.17 बजे बागेश्वर अग्निशमन कार्यालय को कांडा रोड से सटे मनकोट के जंगल में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जंगल की आग मनकोट में मुख्य सड़क तक पहुंच गई थी। आग की लपटें तेज होने के कारण रोड पर चल रहे वाहनों के लिए खतरा बना हुआ था। आग पर स्थानीय ग्रामीण काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। फायर यूनिट ने मिनी हाईप्रेशर पंप आग पर पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने वालों में फायर कर्मी त्रिलोक राम, चंद्र राम, रवि सिंह, भारत सिंह और ग्रामीण शामिल थे। सोमवार को जिले के कई इलाकों के जंगलों में भी आग लगने की सूचना है।
विज्ञापन

एक बार फिर वातावरण में छाई धुंध
बागेश्वर। अप्रैल के मध्य से मई अंत तक हुई बारिश से जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम गया था। जून माह में बारिश का सिलसिला क्या थमा, जंगल फिर से आग की चपेट में आने लगे हैं। अधिकांश स्थानों में पिरूल बिखरा होने के आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। सड़क के किनारे से तक वन विभाग ने पिरूल नहीं हटाया है। जिला मुख्यालय से कांडा जाने वाली सड़क किनारे पिरूल बिखरा है। जंगलों की आग से एक बार फिर वातावरण में धुंध छा गई है। दृश्यता कम हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed