फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Found Dead In Bageshwar Hotel

Bageshwar News: बागेश्वर के निजी गेस्ट हाउस में रुके व्यक्ति की मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead In Bageshwar Hotel
प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। नगर के निजी गेस्ट हाउस में रुके एक व्यक्ति की मौत हो गई। गेस्ट हाउस का कमरा भीतर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट पोथिंग गांव निवासी विनोद राम (35) पुत्र गोपाल राम तीन दिन से जिला मुख्यालय के एक निजी गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार की रात से वह बाहर नहीं निकला था। गेस्ट हाउस कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर कोई हरकत न होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। विनोद बिस्तर पर अचेत पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोट-
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। कमरे में कोई जहरीली सामग्री भी नहीं पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। विनोद चंडीगढ़ में एक निजी संस्थान में नौकरी करता था।-कैलाश सिंह नेगी,कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed