फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man-eating leopard heap in Bageshwar

बागेश्वर में आदमखोर तेंदुआ ढेर

Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Man-eating leopard heap in Bageshwar
बागेश्वर में आदमखोर को ढेर करने वाले शिकारी जॉय हुकिल और सहयोगी अजहर खान। - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार चार दिन की कसरत के बाद आदमखोर तेंदुआ शिकारी की गोली का निशाना बन ही गया। सांझ ढलने से ऐन पहले शिकारी जॉय व्हीकिल ने आदमखोर तेंदुए को एक ही गोली में ढेर कर दिया। देर शाम खोजबीन के दौरान तेंदुए का शव बरामद हुआ। तेंदुए के नाखून और दांत घिसे हैं, इन्हें देख वन विभाग ने उसके आदमखोर होने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन


द्यांगण गांव में डेरा डाले पौड़ी निवासी शिकारी जॉय व्हीकिल को बुधवार शाम आदमखोर तेंदुआ नजर आया। उन्होंने निशाना लगाकर गोली चलाई। गोली लगने के साथ ही तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। देर शाम खोजबीन के दौरान नदीगांव क्षेत्र में आइसक्रीम फैक्ट्री के पास तेंदुए का शव मिला। मारा गया तेंदुआ मादा था। इसकी उम्र तकरीबन आठ वर्ष रही होगी। तेंदुए के अधिकतर दांत टूट चुके थे। पंजों के नाखून भी पूरी तरह घिसे हुए थे। तेंदुए को मार गिराने में शिकारी जॉय के साथ सहयोगी शिकारी अजहर खान और राजेंद्र सिंह थे। जॉय का यह 31वां शिकार है। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, तेंदुए के मारे जाने के बाद आतंकित क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ आरके सिंह का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों के साथ ही गश्त भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed