{"_id":"5d1a04628ebc3e3c87016023","slug":"man-died-in-an-road-accident-in-bageshwar-on-sunday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी स्कूटी, युवक की मौत
Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
खाई से 'शव को लाती एचपीयू की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा रोड पर वन विभाग की नर्सरी के पास एक स्कूटी सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे कांडा रोड पर वन विभाग की चौकी के पास खाई में एक स्कूटी गिरी हुई थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक युवक मृत मिला।
विज्ञापन
युवक के जेब से बरामद आईकार्ड से उसकी शिनाख्त भास्कर कनवाल पुत्र मोहन सिंह निवासी कांडे स्यालडोबा के रूप में हुई। एचपीयू और पुलिस टीम शव को सड़क तक लाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लोगों के अनुसार हादसा रविवार रात का है। बताया जा रहा है कि भास्कर बागेश्वर से अपने घर घिंघारुतोला की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
हेलमेट पहना होता बच सकती थी जान
पुलिस को घटना स्थल से स्कूटी पर लटका हुआ हेलमेट भी मिला है। यदि युवक ने हेलमेट स्कूटी पर लटकाने के बजाय पहना हुआ तो स्कूटी के नीचे खाई में गिरने पर जानलेवा हादसा होने से बच सकता था।