{"_id":"677f92f52e2930d23704812a","slug":"man-arrested-with-smack-worth-rs-2-lakh-50-thousand-in-bageshwar-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बागेश्वर में नशा तस्कर गिरफ्तार, दो लाख 50 हजार की स्मैक बरामद; सीओ ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बागेश्वर में नशा तस्कर गिरफ्तार, दो लाख 50 हजार की स्मैक बरामद; सीओ ने किया खुलासा
Thu, 09 Jan 2025 02:42 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:42 PM IST
सार
बागेश्वर में एसओजी की टीम ने 8.38 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 2,50,000 है।
विज्ञापन
bageshwar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर में एसओजी की टीम ने 8.38 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 2,50,000 है। आरोपी युवक के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज है। पूर्व में उसे 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी टीम नगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने नदी किनारे एक युवक के स्मैक बेचने की सूचना दी। टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर जाकर युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनीष कुमार उर्फ मरिया (21) निवासी घटबगड़, बागेश्वर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक मिली। सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने स्मैक का वजन किया और हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। जहां उसके खिलाफ 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन