फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man-Animal Conflict in Bageshwar

लावारिस जानवरों के आतंक से त्रस्त हैं मंडलसेरा वार्ड के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Man-Animal Conflict in Bageshwar
बागेश्वर में नगरपालिका अध्यक्ष मंडलसेरा में लावारिश जानवरों की परेशानी से निजात दिलाने की मांग - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस जानवरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बाजार से लेकर सभी वार्डों में लावारिस जानवर हादसों का कारण बन रहे हैं। मंडलसेरा वार्ड में जानवरों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आक्रोशित किसानों और वार्ड के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में आकर लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडलसेरा के किसान और निवासी बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल को ज्ञापन दिया। लोगों ने बताया कि लावारिस जानवर पूरे दिन वार्ड में घूम रहे हैं। रात में फसलों को नष्ट कर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का अधिकतर समय जानवरों को भगाने में लग रहा है। इसके बावजूद फसलों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। कहा कि लावारिस जानवर लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बाजार क्षेत्र में घूमते जानवरों से दुर्घटना का भी खतरा बना है। कई वाहन चालक और राहगीरों को जानवर चोटिल कर चुके हैं। वार्ड निवासियों ने लावारिस जानवरों को जल्द गोसदन भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैै। इस मौके पर केवलानंद चौबे, मोहन चंद्र चौबे, बीना गोस्वामी, गंगा देवी, पार्वती देवी, भावना गोस्वामी, शांति देवी, प्रेमा गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पहले नगर क्षेत्र से कुछ लावारिस जानवरों को गोसदन बाजपुर भेजा गया था। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने अपने जानवर नगर में छोड़ दिए हैं। टैग लगे जानवरों की पहचान कर पालिका उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अन्य लावारिस जानवरों को भी गोसदन भेजने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed