फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Malla Danapur to raise confidence in the ongoing power of UREDA

मल्ला दानपुर क्षेत्र में जुगाड़ के भरोसे चल रही उरेडा की बिजली

Sat, 06 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sat, 06 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Malla Danapur to raise confidence in the ongoing power of UREDA
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती मल्ला दानपुर क्षेत्र में उरेडा की बिजली जुगाड़ के भरोसे चल रही है। दो साल पहले बर्फबारी से क्षतिग्रस्त पोलों को आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। तोली परियोजना का जनरेटर गत पांच दिन पहले खराब हो गया था उसे भी आज तक ठीक नहीं किया गया है।

गांवों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंचने से जहां आम जनता परेशान है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। गांवों में जंगली जानवरों के धमकने का डर अलग से सता रहा है। गुस्साए लोगों ने जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू के नेतृत्व में उरेडा के परियोजना अधिकारी का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यवस्था शीघ्र पटरी पर न आने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य दानू ने कहा कि दो साल पहले उच्च हिमालयी क्षेत्र के सोराग और धूर गांव में बर्फबारी हुई। जिससे कई बिजली के पोल टूट गए थे। उन्हें बदलने के बजाए लकड़ी के डंडों से रोका गया है। तोली परियोजना में लगा जनरेटर गत पांच दिन पहले खराब हो गया था। उसे भी आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। बिजली नहीं होने के कारण शरण, डना, खलीधार, थलीधार में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोराचक-झारकोट में परियोजना स्थल तक पानी की सप्लाई के लिए लोहे पाइपों की जगह प्लास्टिक के पाइप लगाए गए जो अत्यधिक ठंड से फटते जा रहे हैं। उन्होंने परियोजना अधिकारी से व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। परियोजना अधिकारी रॉकी कुमार ने कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।
घेराव करने वालों मेें बीडीसी सदस्य महिपाल दानू, हीरा सिंह, होशियार सिंह, राजीव कर्म्याल, भजन सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed