फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Make efforts to make cooperatives of national level: CDO

सहकारिताओं को राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए करें प्रयास : सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Make efforts to make cooperatives of national level: CDO
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप की विकास भवन सभागार में दो दिनी कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप, ग्रामोत्थान के नौ विकासखंडों में गठित 18 एलसी-सीएलएफ के कार्मिकों की विकास भवन सभागार में दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि जिले की सहकारिताओं को इस स्तर पर ले जाएं कि वे राष्ट्रीय स्तर की बन सकें।

परियोजना अधिकारी राजेश मठपाल ने बताया कि ग्राम विकास विभाग की ओेर से संचालित, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना जिले के 11 विकासखंडों में गतिमान है। इसी क्रम में एनआरएलएम के माध्यम से गठित जिले के विभिन्न ब्लाकों में 18 एलसी-सीएलएफ को रीप ने अंगीकृत कर परियोजना कार्याें का संचालन किया जा रहा है। कार्मिकों को बताया गया कि जिले में अन्य सरकारी विभागों में संचालित सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की योजना तैयार की जाए। इससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। कार्यशाला में डीडीओ एसके पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed