फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Make contact with the collector

 कलक्ट्रेट पहुंच कर बोले कठपुड़ियाछीना ब्लॉक बनाओ

Tue, 26 Dec 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 26 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Make contact with the collector
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कठपुड़ियाछीना क्षेत्रवासी।  - फोटो : अमर उजाला

कठपुड़ियाछीना की विकासखंड बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के लोगों ने जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन के क्रम को जारी रखते हुए 28 दिसंबर को काफलीगैर तहसील में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विकासखंड की मांग वर्ष 1998 से उठाई जा रही है। पहले यह गांव अल्मोड़ा के भैंसियाछाना और ताकुला ब्लॉक में आते थे। बागेश्वर जिला बनने के बाद उन्हें बागेश्वर ब्लॉक में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन


बागेश्वर में ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक होने से इन गांवों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए कठपुड़ियाछीना के 49 ग्राम पंचायतों को मिलाकर अलग ब्लॉक बनाया जाना जरूरी है, लेकिन क्षेत्रवासियों की मांग के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपेक्षा के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से मांग संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इनमें संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, कैलाश कांडपाल, गोपाल जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, खीम सिंह, रमेश चंद्र जोशी, ओम प्रकाश टम्टा, ग्राम प्रधान लीला देवी, नंदन सिंह, भागुली देवी आदि शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed