फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mahendra and Kamal play in rural sports competition

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में महेंद्र व कमल ने मारी बाजी

Fri, 14 Dec 2018 11:04 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Fri, 14 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mahendra and Kamal play in rural sports competition
राइंका कौसानी में गोला फेंकती छात्रा खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों अपना दखखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधान विनोद गढ़िया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। ग्राम जाख के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के 100 मीटर सीनियर वर्ग में कमल परिहार प्रथम, दीपक राम द्वितीय, मुन्ना परिहार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में महेंद्र सिंह प्रथम, पवन सिंह द्वितीय व जीवन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में महेंद्र परिहार प्रथम, वरुण कुमार द्वितीय व जीवन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, हिमांशु द्वितीय व भूपाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में नेहरू युवा क्लब हड़बाड़ विजेता व नेहरू युवा क्लब पंद्रह पाली उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जाख विजेता व हड़बाड़ उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व प्रधान जाख पूरन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह, इंद्र सिंह, मनोज कुमार, तिलक चंद्र, भूपाल राम, मोहन सिंह, बसंत, अंकुर होलरिया निर्णायक थे। कार्यक्रम अधिकारी पियूष ने सरकार द्वारा युवाओं के संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर माया, ज्योति, रोहित, महेंद्र सिंह, हेम पांडे, योगेश, मनोज आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.....


खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने झटके 80 मेडल
कौसानी(बागेश्वर)। राइंका कौसानी में आयोजित खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने 80 पदक झटके। अंडर 14 बालक, बालिका वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान कौसानी रवींद्र सिंह नेगी ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रधान रवींद्र नेगी ने कहा कि स्वस्थ तन ही स्वस्थ मन का निर्माण कर सकता है।  


प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, गोला क्षेपण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 80 पदक हासिल किए। प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। संचालन एसएम रौतेला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमा राणा ने की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष दीवान राम आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी का आभार जताया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed