{"_id":"62a62f76bfe7eb7ee44546b8","slug":"maharudrabhishek-in-bagnath-temple-bageshwar-news-hld4656888128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ मंदिर में मंगला परिवार ने कराया महारुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ मंदिर में मंगला परिवार ने कराया महारुद्राभिषेक
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक के दौरान किया गया भगवान बागनाथ का श्रृंगार। फोटो सौ
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में कानपुर से आए मंगला परिवार के सदस्यों ने महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया। मंगला परिवार की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।
कानपुर का बाबा श्री आनंदेश्वर मंगला परिवार पूरे देश में फैला हुआ है। परिवार से जुड़े सदस्य वर्ष 2000 से लगातार शिव मंदिरों में जाकर रुद्राभिषेक करा रहा है। अब तक परिवार भारत के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में बने शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करा चुका है। बागनाथ मंदिर में परिवार के सदस्य दूसरी बार रुद्राभिषेक को पहुंचे हैं। मंगला परिवार के पंडित राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पूजा में शामिल होने के लिए 40 लोग बागेश्वर आए हैं, इनमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। बताया कि बागनाथ मंदिर रुद्राभिषेक के संपन्न होने के बाद अब मंगला परिवार के 277 रुद्राभिषेक पूरे हो गए हैं।
एक क्विंटल पुष्पों से किया गया श्रृंगार
बागेश्वर। मंगला परिवार की रुद्राभिषेक पूजा सुबह गणेश पूजन से शुरू हुई। रमन पांडेय, रूपेश तिवारी, राकेश तिवारी सहित अन्य लोग पूजा में बैठे। दोपहर में शिव पूजा का शुभारंभ हुआ जो पूरे दिन चलता रहा। सायंकाल को मंगला परिवार की ओर से बाबा बागनाथ का जलाभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को एक क्विंटल पुष्पों से सजाया गया। श्रद्धालु फूल भी कानपुर से ही लेकर आए थे। मंदिर में एक बोरे मखाने का प्रसाद भी बनाया गया था। संवाद