{"_id":"5702a8ca4f1c1bf957c8129a","slug":"machine-and-tool-kit-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों को बांटी 224 सिलाई मशीन, 175 टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों को बांटी 224 सिलाई मशीन, 175 टूल किट
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शिविर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के नुमाइशखेत में श्रम विभाग की ओर से दो दिनी पंजीकरण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में कामगारों को 224 सिलाई मशीनें और 175 टूल किट बांटे गए।
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 224 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
इसके अलावा राज मिस्त्री, कारपेंटर, इलेक्ट्रिकल का कार्य करने वाले कामगारों को टूल किट बांटे गए। शिविर में दो छात्राओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपये का चेक और 35 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। पंजीकरण शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से मजदूरों को विधिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला जज उत्तम सिंह, विधिक प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना, गीता तिवाड़ी, मोहनी परिहार, दीप राम, आशा पुरोहित, हरीश राम, दीपक कुमार, एसडीएम फिंचा राम चौहान, देवेंद्र सिंह जीना आदि थे। पहले दिन शिविर में पंजीकरण के लिए सैकड़ों की संख्या में मजदूर व मिस्त्री पहुंचे। दो दिनी शिविर का समापन आज होगा।
विज्ञापन