{"_id":"57bf33c94f1c1b305fd4f1b8","slug":"ma-msc-and-increasing-seats-in-mcom","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए, एमएससी और एमकॉम में सीटें बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए, एमएससी और एमकॉम में सीटें बढ़ाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने एमए, एमएससी और एमकॉम में सीटें बढ़ाने की मांग की है। छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक के नाम का ज्ञापन प्राचार्य डा. एससी पंत को सौंपा। इसमें उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर 29 अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेेशक को भेजे इस ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि एमए, एमएससी और एमकॉम में सीटें सीमित होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को इन विषयों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। कम सीटें होने से सबसे अधिक परेशानियां उन छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रहा है जिन्होंने इसी महाविद्यालय से संस्थागत रूप से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
न्होंने निदेशक से छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए शीघ्र सीटें बढ़ाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने घोषित तिथि से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देेने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, नवीन भट्ट, हिमांशु उपाध्याय, कमल नेगी, आदश्र कठायत, विशाल नेगी, अंकति ऐठानी, दीपक गस्याल, केतन साह, मयंक चौबे, अंकित नगरकोटी, मनीष मनराल, मुकेश जोशी, प्रेमा बचखेती, दीपा पांडे, बैशाली जोशी और भावना दानू आदि शामिल थे।