{"_id":"636bf22d7b811212d9426c24","slug":"lt-test-cleared-aspirants-protested-bageshwar-news-hld481475468","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने दिया धरना
बागेश्वर डीएम कार्यालय परिसर में धरना देते एलटी भर्ती के चयनित अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। एलटी सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय में धरना देकर जल्द नियुक्ति प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा के लिए 13 अक्तूबर 2020 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया। आठ अगस्त 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया, 31 दिसंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जुलाई 2022 में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हो गए थे। इसके बाद अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कहा कि विज्ञापन प्रकाशित होने के दो साल बीत जाने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण चयनितों को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करवाने की मांग की। वहां पर हिमांशु पांडेय, सिंपी नेगी, अंकित गोस्वामी, मनोज कुमार, शोभा कपकोटी, मंजू कठायत, भुवन जोशी, संतोष कुमार, धीरेंद्र टम्टा, पंकज कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।