फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lockdown increases back pain, body pain problem

लॉकडाउन ने बढ़ाई कमर दर्द, बदन दर्द की समस्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Lockdown increases back pain, body pain problem
बागेश्वर। लॉकडाउन में अधिकतर समय घर पर रहने से लाेगाें के कमर, कंधा और बदन दर्द की समस्या बढ़ गई है। वजन बढ़ने की समस्या भी आ रही है। जिला अस्पताल के फिजियाेथैरेपी कक्ष में कमर, बदन, कंधा, जाेड़ाें के दर्द की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण लाेगाें काे ज्यादातर समय घर पर बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मार्च दूसरे पखवाड़े से लाेग अपने घरों में कैद हैं, जिसका प्रभाव अब लाेगाें के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। कम हाेने से लोगों में बदन, कमर, कंधा, जाेड़ाें के दर्द की समस्या देखने काे मिल रही है। ज्यादातर लोग घर पर माेबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटांप पर समय बिता रहे हैं, जाे उनके लिए पीड़ादायक साबित हो रही है। लॉकडाउन में इन वस्तुओं के अधिक इस्तेमाल ने बदन, कमर, कंधे और जाेड़ाें के दर्द को बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल के फिजियाेथेरेपिस्ट नमन शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन के कारण घर पर अधिक समय रहने से लागाें की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई है। इसलिए लाेगाें में कमर, बदन, कंधे और घुटने के दर्द की समस्या सामने आ रही है। इसके साथ ही कई लाेगाें में वजन बढ़ने की समस्या भी पैदा हाे गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में 500 से भी अधिक लाेगाें की फिजियाेथैरेपी की गई। अनलांक वन में राेजाना 30 से भी ज्यादा लोग कमर, बदन, कंधे की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. शर्मा ने लाेगाें से इस समस्या से बचने के लिए राेजाना एक घंटे व्यायाम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed