फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Liti deployment of teachers not boycott

लीती में शिक्षकों की तैनाती नहीं तो चुनाव बहिष्कार

Thu, 16 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 16 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। राजकीय हाईस्कूल लीती में शिक्षकों के कई पद खाली हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। नाराज अभिभावकों ने शीघ्र महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की तैनाती न होने पर आगामी विधानसभा चुुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पीटीए और विद्यालय प्रबंधन समिति ने कहा है कि लीती हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, कला के शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं। इन महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक न होने से पठन-पाठन नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने पीटीआई का पद खाली होने पर भी नाराजगी जताई है। पीटीए, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस सत्र में सभी विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो सभी ग्रामीण विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पीटीए अध्यक्ष श्याम सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव सूप सिंह, चंदन सिंह, जगदीश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed