फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Less Water Supply in Tarmoli

Bageshwar News: पेयजल के लिए जर्जर पाइप लाइन को खुद जोड़ने के लिए मजबूर तरमोली के ग्रामीण

Sat, 06 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 06 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Tarmoli
बागेश्वर में तरमोली के ग्रामीणों के लिए पीने का पानी जुटाना परेशानी का सबब बन गया है। 
बागेश्वर। तरमोली के ग्रामीणों को पीने का पानी जुटाना परेशानी का सबब बन गया है। गांव के लिए 22 साल पहले अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर से एकल पेयजल योजना बनी थी। इसकी पाइप लाइन जर्जर हो गई है। हालात यह हैं कि महीने में दो-तीन बार लीकेज होने लगता है और ग्रामीणों को खुद ही पाइप जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करनी पड़ती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले की सीमा के पास बसे कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के तरमोली गांव में 85 परिवार रहते हैं। इस गांव की आबादी 800 से अधिक है। ग्रामीणों के लिए पेयजल निगम ने कोई योजना नहीं बनाई है। हर घर नल, हर घर जल का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। पेयजल आपूर्ति का एकमात्र साधन ग्राम सभा की एकल योजना है जो पुरानी होने के बाद जर्जर हो गई है। ग्राम प्रधान अमर सिंह मेहता ने बताया कि शासन-प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद गांव के लिए दूसरी पेयजल योजना नहीं बनी।
विज्ञापन

पुरानी योजना भी जागेश्वर के कटौचिया से बनी है। दो जिलों से बनी योजना को सुधारना भी कठिन है। गांव की पेजयल लाइन में शुक्रवार को भी रिसाव हो गया था जिसे जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत, ग्रामीण सुंदर सिंह, प्रकाश सिंह, भगवान सिंह, हरीश सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि जिला योजना से पेयजल योजना की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर पाइपलाइन को सुधारा जाएगा। तरमोली के लिए पंपिंग योजना का निर्माण भी प्रस्तावित है। हालांकि इसे बनने में तीन से चार साल तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed