फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopards entered the fields

खेतों में घुसे तेंदुए तो डर कर भागे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leopards entered the fields
Leopards entered the fields
बागेश्वर। दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन के पास स्थित ग्राम मालता में बुधवार को दिन में दो तेंदुए आ गए। इन्हें देख खेतों में काम कर रहे किसान दहशत में आ गए। लोगों के शोर मचाया लेकिन तेंदुए वहां से नहीं भागे। लोगों ने इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

ग्राम मालता में बुधवार को दिन के समय किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। दिनदहाड़े दो तेंदुए खेतों में आ गए। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए को सामने देखकर लोग जान बचाने के लिए भागे। काफी शोर सुनकर भी तेंदुए वहां से नहीं भागे। जानकारी मिलने पर प्रधान गणेश रावत ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक है। तेंदुए कई मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। तेंदुए के आतंक के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा है। कई बार शाम होते ही तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed