फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threatens daily in Bageshwar Nagar, people are afraid

बागेश्वर में रोज धमक रहा तेंदुआ, लोग भयभीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard threatens daily in Bageshwar Nagar, people are afraid
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में तेंदुआ रोज धमक रहा है। बृहस्पतिवार की रात को नगर के कठायतबाड़ा में तेंदुए ने मुर्गी बाड़े में घुस कर दो मुर्गियां मार दीं। तेंदुए की दस्तक से लोग भयभीत हैं। बीते मंगलवार की रात को जिला मुख्यालय के बस स्टेशन में घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसी रात को नगर के ठाकुरद्वारा में तेंदुओं का जोड़ा मंडराता हुआ दिखाई दिया था। बृहस्पतिवार की रात को नगर के कठायतबाड़ा में जगदीश सिंह डंगवाल के मुर्गी बाड़े की जाली तोड़कर तेंदुए ने दो मुर्गियां मार डाली थीं। तेंदुए के रोज-रोज नगर में दिखाई देने से लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, धरमघर क्षेत्र के पचार में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ पचार में आएदिन दिखाई दे रहा है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं फटक रहा है। कपकोट में एक महीने के अंतराल में तेंदुआ दो लोगोँ को जख्मी कर चुका है। यानि कि जिले के तमाम इलाकों में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। लोगों ने कपकोट में भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed