{"_id":"586156794f1c1b8259eeb89d","slug":"leopard-killed-seven-goats-sngadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनगाड़ में तेंदुए ने सात बकरियां मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनगाड़ में तेंदुए ने सात बकरियां मारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती सनगाड़ गांव में तेंदुओं ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने एक बकरी पालक की सात बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं।
महिलाओं का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो बच्चे भी बगैर अभिभावकों के स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्राम प्रधान आनुली देवी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे भगवान सिंह महर बकरियों को चराने के लिए समीप के जंगल को जा रहे थे। इसी बीच वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने उनकी सात बकरियों पर झपटा मारकर मौत के घाट उतार दिया।
उन्होंने वन विभाग से पीड़ित बकरी पालक को अधिक से अधिक मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दरोगा पूरन चंद जोशी ने अपनी टीम के साथ मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।