फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard kidnapped baby girl on veranda

घर के बरामदे से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ 

Fri, 06 Oct 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 06 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard kidnapped baby girl on veranda
सरिता की फाइल फोटो।  - फोटो : amar ujala

तुपेड़ गांव में तेंदुए ने घर के बरामदे में सो रही तीन साल की बच्ची को मार डाला। बच्ची का शव घर से करीब आधा किमी दूर गधेरे से बरामद हुआ। बच्ची मूल रूप से नेपाल मूल की थी, उसका पिता यहां मजदूरी करता है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश भी है और दहशत भी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दैलेख जिला भैरीआंचल (नेपाल) निवासी देवेंद्र नाथ तुपेड़ गांव में रहकर मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार रात मजदूर का परिवार घर के नीचे वाले कमरे में खाना खा रहा था, जबकि उसकी तीन साल की बेटी सरिता खाना खाकर दूसरी मंजिल के बरामदे में सोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे तेंदुआ सीढ़ी के रास्ते बरामदे में घुस गया और उसने सरिता को उठाकर नीचे फेंक दिया। नीचे आने के बाद तेंदुआ बच्ची को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों के हो-हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धरमघर रेंज नारायण दत्त पांडे भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घर से करीब आधा किमी दूर एक गधेरे में बरामद हुआ। इधर, सूचना पर एसआई एमसी पलड़िया भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


एसआई लता जोशी ने बताया कि बच्ची की गर्दन, दाहिने कान और पांव में गहरे जख्म थे। अधिक खून बहने से बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई थी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed