{"_id":"6643ae23741618aa800d2e4d","slug":"leopard-found-injured-in-naghar-majila-sent-to-ranibagh-rescue-centre-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106515-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नाघर माजिला में घायल मिला तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नाघर माजिला में घायल मिला तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा
Wed, 15 May 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 15 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा में घायल मिला तेंदुआ। संवाद
बागेश्वर। कांडा के नाघर माजिला में नर तेंदुआ घायल पड़ा मिला। तेंदुए के पहाड़ी से गिरकर चोटिल होने का अंदेशा है। वन विभाग ने तेंदुए को रानीबाग (हल्द्वानी) रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नाघर माजिला और चौकी गांव के मध्य मुख्य सड़क के किनारे तेंदुआ घायलावस्था में पड़ा था। वहां से वाहन से गुजर रहे स्थानीय व्यक्ति जगदीश पिलख्वाल ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी को इसकी सूचना दी। नगरकोटी ने वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही धरमघर रेंज के वन वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल को सूचना दी। तेंदुआ बुरी तरह से तड़फ रहा था। लोगों की आवाजाही बढ़ने पर तेंदुआ अपरान्ह करीब तीन बजे लुड़कते हुए पास में स्थित कलमठ के भीतर चला गया। तेंदुए के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना पर मौके पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
बागेश्वर वन प्रभाग से ट्रैंकुलाईजेशन टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया। तेंदुए को पिंजरे में डालकर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी कांडपाल ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब आठ वर्ष है। तेंदुए को अंदरूनी चोटें हैं। तेंदुए के पहाड़ी से गिरकर घायल होने का अंदेशा है। संवाद