फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard cub pounces on daughter, mother falls unconscious out of fear

Leopard Attack: बेटी पर झपटा तेंदुए का बच्चा...बेहोश हो गई मां, कराना पड़ा भर्ती; जानें आगे क्या हुआ

Wed, 05 Mar 2025 10:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

तेंदुए का बच्चा कुत्ते से बचने के लिए रसोई में घुस गया। वहां बैठी बेटी पर झपटने लगा। बेटी पर तेंदुए के बच्चे को झपटता देख मां बेहोश हो गई। यह देख पिता ने तेंदुए के बच्चे को पेटी से ढक दिया। वन विभाग की टीम तेंदुए के बच्चे को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन
Leopard cub pounces on daughter, mother falls unconscious out of fear
तेंदुए का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कफौली गांव में तेंदुए का बच्चा कुत्ते से बचने के लिए रसोई में घुस गया। वहां बैठी बेटी पर झपटने लगा। उधर बेटी पर तेंदुए के बच्चे को झपटता देख मां बेहोश हो गई। यह देख पिता ने तेंदुए के बच्चे को पेटी से ढक दिया। उधर पत्नी को अस्पताल भर्ती कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बच्चे को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। रविवार को जजी परिसर में तेंदुए का बच्चा घूमते हुए दिखा। जिसे वन विभाग की टीम पकड़कर ले आई थी। सोमवार की रात को तेंदुए का एक बच्चा कफौली गांव के त्रिलोचन पांडेय के आवास पर पहुंच गया। तेंदुए को देखकर उनका पालतू कुत्ता भौंकते हुए उस पर झपट गया।
विज्ञापन


बच्चा कुत्ते से बचने के चक्कर में रसोई में घुस गया। उधर किचन में कमला देवी (45) और उनकी बेटी विजया (16) खाना बना रहीं थी। तेंदुए का बच्चा सीधे विजया की तरफ गया और उस पर झपटने लगा तो उसने शोर करते हुए बाहर को दौड़ लगा दी। तेंदुए को देख कमला देवी दहशत में आ गईं। वह चीखते हुए भागने के दौरान गिरकर बेहोश हो गई। कुत्ते ने तेंदुए के बच्चे पर हमला कर दिया। त्रिलोचन ने कुत्ते को भगाकर तेंदुए के बच्चे को पेटी में बंद कर दिया। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम रेंजर श्याम सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई। रेंजर ने बताया कि कुत्ते के साथ लड़ाई में वह जख्मी हो गया है। महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि महिला के जबड़ों में दिक्कत आई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed