{"_id":"5d9f70fd8ebc3e93a76fff8e","slug":"leopard-chased-women-bageshwar-news-hld359925567","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं आगे-आगे, तेंदुआ पीछे-पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं आगे-आगे, तेंदुआ पीछे-पीछे
विज्ञापन
leopard chased women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भूलगांव के उत्तर तोक में तेंदुआ फिर से देखा गया है। खेतों में काम कर रही महिलाओं की घात लगाए तेंदुआ उनके पीछे घर तक जा धमका। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भागा। तेंदुए के पकड़ में नहीं आने से गांव में दहशत है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घर से अकेले बाहर निकलने में घबरा रहे है।
ग्रामीण प्रेमप्रकाश कांडपाल ने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास घात लगाकर बैठ जा रहा है। बुधवार शाम गांव की महिला पार्वती और रेनू को तेंदुए ने घर तक दौड़ा दिया। जैसे-तैसे दोनों महिलाओं ने अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि तेंदुआ महिलाओं के पीछे घर तक आ धमका। बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह गांव से भागा।
कुछ दिन पहले क्षेत्र की एक बच्ची दीया राठौर को तेंदुए ने मार डाला था। इसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ बढ़ गया है। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। हालांकि वन विभाग की ओर से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द तेंदुआ न पकड़ने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी है। ग्रामीण उत्तम सिंह राठौर, जोगा सिंह, जगत सिंह, तारा देवी, भागीरथी देवी, मालती देवी आदि ने सुरक्षा की मांग की है।