{"_id":"59f8a6034f1c1b59678b8b3f","slug":"leopard-attacked-traveller-in-bhilkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलकोट में तेंदुए ने मुसाफिर पर हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलकोट में तेंदुए ने मुसाफिर पर हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन क्षेत्र गढ़खेत के भिलकोट गांव में घात लगाए तेंदुए ने एक मुसाफिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में इलाज चल रहा है। नौगांव निवासी मनोज सिंह रावत (28) पुत्र चंदन सिंह रावत देर शाम नौगांव से भिलकोट को अपने ननिहाल जा रहा था। रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने उस पर एकाएक हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेदुआ जंगल में भाग गया। मनोज उसके शरीर पर कई गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण घायल युवक को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ ले गए।
उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही रेंजर हरीश खर्कवाल भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश गुंज्याल ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। इधर, वज्यूला के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि तेंदुआ तीन माह के भीतर मवई, भिलकोट और नौगांव के चार लोगों को घायल कर चुका है। हालांकि विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मवई गांव में एक माह से पिंजरा लगा रखा है, लेकिन तेंदुआ उसके पास भी नहीं फटक रहा है।
विज्ञापन