{"_id":"6889cd87b87f1950a10b0395","slug":"leopard-attacked-an-elderly-woman-in-abgeshwar-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में तेंदुए का आतंक: बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर में 60 टांके लगे; शोर पर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में तेंदुए का आतंक: बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर में 60 टांके लगे; शोर पर छोड़कर भागा
Wed, 30 Jul 2025 01:15 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:15 PM IST
सार
कांडा तहसील के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के सिर में 60 टांके लगे हैं। जख्मी होने के बावजूद महिला ने डटकर तेंदुए का सामना किया और अपनी जान बचाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
तेंदुए के हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के सानिउडियार गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के सिर में 60 टांके लगे हैं। जख्मी होने के बावजूद महिला ने डटकर तेंदुए का सामना किया और अपनी जान बचाने में कामयाब रहीं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
पतौजा कुचौली तोक निवासी गोविंदी देवी (60) पत्नी मदन सिंह मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद घर के समीप बने शौचालय में जा रहीं थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह नीचे गिर गईं। तब तक तेंदुआ उनके सिर के पीछे के हिस्से से मांस का लोथड़ा निकाल चुका था। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और वहां मौजूद लोगों ने लकड़ी, पत्थर से तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान तेंदुए ने दो-तीन बार फिर से पंजे से वार कर उनके कान, गर्दन और चेहरे पर जख्मी कर दिए। इस बीच शोरगुल सुनकर बहू भी बाहर आई। उसने भी शोर मचाया।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान गोकुलानंद मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणाें की मदद से बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लाया गया। इसी दौरान वन विभाग को भी हमले की सूचना दी गई। डॉ. विदित ने तत्काल महिला का इलाज किया। उनके सिर और कान के जख्म पर टांके लगाए गए। उन्होंने फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि महिला को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।
विज्ञापन